खुद की शादी को दुल्हन ने बनाया यादगार, किया ऐसा डांस कि दूल्हा भी हैरान

The bride made the wedding memorable

आज की शादियों का तौर तरीका काफी बदल चुका है रस्में वही पुरानी है लेकिन अंदाज नया हो गया है। लोग नए अंदाज में पुराने रस्मों को निभाते हैं। आज के अंदाज लोगों को खूब पसंद भी आ रहे हैं। जिस तरह से अंदाज बदला है वैसे ही लोगों का इंजॉय करने का तरीका भी बदला है। अब शादियों में आप केवल लोकगीत ही नहीं सुनेंगे। शादी में ढोल नगाड़े के साथ डीजे भी अब लगने लगे हैं। जिस पर लोग झूमकर डांस करते हैं। शादी से ही जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर इन दिनों धूम मचा रहा है। जिससे इस वीडियो में दुल्हन का अंदाज देखा। वह लोगों को खूब पसंद आ रहा है और लोग इस पर रिएक्शन दे रहे हैं।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो देखा जा रहा है जो साउथ इंडियन शादी का है। जिसमें आप दुल्हन को खुद की शादी में जबरदस्त डांस करते हुए देखेंगे। हम देख सकते हैं स्टेज पर सोफे के एक साइड में दूल्हा खड़ा होकर दुल्हन का डांस देख कर खूब हंस रहा है और दुल्हन जबरदस्त डांस करते नजर आ रही हैं। दुल्हन का डांस और उसका स्टाइल लोगों को पसंद आ रहा है तो वही प्यारी सी स्माइल और दूल्हे की तरफ इशारा करते हुए डांस अंदाज काफी खूबसूरत है। दुल्हन फुल एंजॉयमेंट के साथ जोश में डांस कर रही है। दूल्हा भी उसके डांस को देख कर खूब हंस रहा है।

सोशल मीडिया पर दुल्हन का यह अंदाज पसंद किया जा रहा है जिस तरह से दुल्हन ने जबरदस्त डांस किया है। फुल एनर्जी के साथ उसे देखकर लोग खुश भी हो रहे हैं। अपनी शादी को उन्होंने यादगार बना दिया है। इस डांस वीडियो को ऐसा इंस्टाग्राम अकाउंट kalavidara.club पर शेयर किया गया है। इस वीडियो को 2लाख 38 हजार लोगों ने पसंद किया है और दुल्हन के इस जबरदस्त जोश और डांस कि लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top