महिला का आदेश सुनते ही कोबरा सांप निकला घर से बाहर, वायरल हो रहा वीडियो

The cobra snake came out of the house after listening to the woman's order

सोशल मीडिया पर जिस तरह से इंसानों के वीडियो को वायरल होते हैं, वैसे ही जानवरों से जोड़े वीडियो भी खूब वायरल हुआ करते है। वीडियो हर प्रकार के जानवरों से जुड़ा होता है। चाहे वह कुत्ता, बिल्ली हो या फिर जहरीला सांप, जिसका नाम सुनते ही लोग डर जाते हैं और यही चाहते हैं कभी उनका सांप से सामना ना हो।

सांप से ही जुड़ा एक वीडियो सामने आया है जिसे देख कर आपको अपनी आंखों पर यकीन नहीं होगा। वैसे आमतौर पर सांप को देखकर लोग भागते हैं, लेकिन इस वीडियो में एक महिला को आप सांप से डरने के बजाय हिम्मत दिखाते हुए, वह खुद ही सांप को भगा रही है।इस वीडियो को देखने के बाद आपको डर तो जरूर लगेगा लेकिन हां हंसी भी आएगी।

वीडियो में आप देखेंगे कि एक महिला अपने घर के गेट के अंदर खड़ी है कि अचानक उसकी नजर गेट पर पड़ी, जहां एक सांप गेट से अंदर की ओर आ रहा था। सब को देखने के बाद वह महिला डरी नहीं बल्कि उसे डंडे से भगाने की कोशिश करने लगी। सांप को देखकर आपको डर जरूर लगेगा क्योंकि वह सांप बन उठाए हुए हैं। वह महिला सांप को ऐसे भगाते नजर आ रही है जैसे वह उसे बाहर जाने का आदेश दे रही हो।

वीडियो देखकर ऐसा मालूम हो रहा है कि वह सांप भी महिला से डरा हुआ ही है फन जरूर उसने निकाला है लेकिन वह महिला पर नजर बनाते हुए अपनी पूंछ की तरफ से ही पीछे भागा जा रहा है। जैसे उसे भय है कि महिला कहीं उसे मार न दे। जब वह सब सड़क के उस पार चला गया, तब जाकर वह आगे की तरफ से भागना शुरु करता है।

स वीडियो को देखकर डर तो लगता है लेकिन हंसी भी इस बात से आती है कि सांप भी महिला से डरा हुआ लग रहा है। इस सांप के वीडियो को लाखों लोगों ने देखा है और हजारों की संख्या में इसे लोगों ने पसंद भी किया है। यही नहीं इस पर लोग अपने कमेंट भी लिख रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है- वाकई यह महिला काफी निडर है। यही नहीं महिला की हिमत की तारीफ होने के साथ ही सांप की भी खूब चर्चा हो रही हैं। क्या आपको भी लगता है कि अगर आपका सांप से सामना हो जाए तो आप भी इस महिला की तरह उस सांप को हटा पाएंगे, कमेंट बॉक्स में लिखें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top