स्टेज पर लड़की ने हरियाणवी गाने पर किया धमाकेदार डांस

The girl did a bang dance on Haryanvi song

शादी का सीजन हो या ना हो शादी से जुड़े वीडियो जरूर वायरल होते रहते है। किसी में शादी के रस्मों में होने वाले हंसी मजाक देखने को मिलते है तो किसी शादी और पार्टी में होने वाले डांस भी देखने को मिलते है। यह डांस वीडियो सोशल मीडिया पर खूब रंग जमाते है। इनका कमाल ऐसा होता है कि सोशल मीडिया पर भी लोग देखने पर मजबूर रहते है।

शादी के सीजन से ही जुड़ा एक डांस वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें शादी में डीजे फ्लोर पर एक लड़की ने डांस करके वहां का पूरा माहौल ही बदल दिया और लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया।

हरियाणवी गाने पर जबरदस्त डांस

वायरल हो रहे वीडियो में आप देख सकते है कि लड़की पैंट शर्ट पहनी है जिस पर वह ब्लेजर पहनी हुई है। वह पार्टी में डीजे फ्लोर तो मौजूद है। जहां हरियाणवी गाना “कसर कोई छोड़ू ना” पर डांस करते हुए नजर आ रही है। आप देख सकते है पार्टी में लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच लेने वाली लड़की जबरदस्त डांस करते हुए, अपने लाजवाब अदाओं के साथ कमाल का एक्सप्रेशन भी दिखा रही है।

इधर घूमते टहलते लोग स्टेज की तरफ चले आ रहे है और खड़े होकर उसी का डांस देखने में बिजी हो जा रहे है। सभी को लड़की का डांस पसंद आ रहा है तो सोशल मीडिया पर भी लोग इसके डांस को पसंद कर रहे है। जिसमें वह लाजवाब डांस स्टेप के साथ एक्सप्रेशन और अदाओं को भी दिखाया है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Neelu Maurya (@neelumaurya22)

इस डांस वीडियो को सोशल मीडिया पर “neelumaurya22” नामक इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया गया है। अब तक में इस वीडियो पर 4.4 मिलियन व्यूज और 2 लाख 55 हजार लाइक आ चुके है। लोगों ने इस वीडियो को देख जमकर कमेंट किया है। लड़की का डांस लोगों को पसंद आ रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top