जहरीले सांप को Kiss कर रही थी लड़की, तभी सांप ने किया…

The girl was kissing the poisonous snake

सांपों से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल होता है। जिसे देखना लोग खूब पसंद करते हैं। वैसे तो सामने से अगर किसी को सांप दिख जाए तो हालत खराब हो जाएगी, लेकिन सोशल मीडिया पर अगर सांपों से जुड़ा वीडियो वायरल होता है, तो इसे देखना लोग पसंद करते हैं। क्योंकि दूर से ही सांपो के विषय में जानकारी भी मिल जाती है और मनोरंजन का मनोरंजन भी हो जाता है। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसे देखकर हैरानी तो खूब होगी। आप सोच में भी पड़ जाएंगे कि कोई ऐसा कैसे कर सकता है।

सांप से खिलवाड़ करती नजर आई लड़की

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे है वीडियो में आप देखेंगे कि एक लड़की सांप से खिलवाड़ करती नजर आ रही है। वह लड़की एक विशालकाय सांप को अपने होठों से kiss करती हुई देखी जा सकती है। यह देखकर सभी डरे हुए हैं। ऐसी भयावह स्थिति को देखकर सभी के दिमाग में यही आता है कि कोई अपनी जान को इस तरह जोखिम में कैसे डाल सकता है।

रोंगटे खड़े कर देने वाले इस वीडियो में आप देखेंगे काले रंग का एक विशालकाय सांप जो किसी जंगल में फन फैलाए बैठा है। तभी एक लड़की आती है सबसे पहले वह अपने हाथों से सांप को पुचकारती है। उसके बाद में आगे बढ़ाकर सांप को kiss करने लगती है। ऐसा सिर्फ एक बार ही नहीं बल्कि दो बार करती नजर आ रही है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Saurabh Jadhav 2110 (@rasal_viper)

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर rasal_viper नाम की आईडी से शेयर किया गया है। जिसे छह लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। वहीं 15,000 से अधिक लोगों ने इस वीडियो को लाइक भी किया है। इस पर यूजर्स भी कमेंट देने में पीछे नहीं हट रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है अगर लड़की को सांप काट लेता तो, उसे लेने के देने पड़ जाते। ऐसे ही दूसरे यूजर ने लिखा है ऐसी पागलपंती करने की क्या जरूरत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top