बीच सड़क पर डांस कर रही थी लड़कियां अचानक फटी धरती समाई

The girls were dancing in the middle of the road, suddenly the earth was torn

डांस ऐसी कला जिसे अलग-अलग स्टाइल और तरीके से किया जाता है। किसी प्रोग्राम या फंक्शन में लोग एक साथ डांस करते हैं तो एक दूसरे का हाथ पकड़ के या फिर एक दूसरे के कंधे पर हाथ रख कर डांस करते नजर आते हैं। ऐसा ही एक डांस वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है जिसमें कुछ लड़कियां एक साथ डांस कर रही हैं और एक दूसरे के कंधे पर हाथ रखकर तभी अचानक कुछ ऐसा हो जाता है जिसे देखकर आंखें खुली की खुली रह जाती हैं।

डांस करते फटी जमीन समाई लड़कियां

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार यह घटना ब्राजील के एक शहर का है जहां करीब 7 लड़कियां एक दूसरे के कंधे पर हाथ रख कर डांस कर रही थी। यह सभी एक सड़क पर उतर कर डांस कर रहे थे। ऐसा लग रहा है मानो डांस करने का इन पर भूत सवार हो गया है। लेकिन डांस के दौरान ही जमीन पर एक गड्ढा हो गया जिसमें वे सब समा जाती हैं। जिसके बाद वहां हड़कंप मच जाती है।

हंसी जमीन और गिर पड़ी सभी लड़कियां

दरअसल वहां डांस कर रही थी लड़कियां जहां पर पहले से एक गड्ढा था। उसके ऊपर लिटर पड़ा हुआ था। ऐसे में मालूम नहीं पड़ा कि वहां गड्ढा है। लड़कियों ने डांस शुरू किया तो उसी के ऊपर जोर पड़ा और तेजी से उछलने लगी। जिससे से लिंटर उनका वजन नहीं संभाल पाया और टूट गया। जैसे ही वह टूटा सारी लड़कियां उसी गड्ढे में धड़ाधड़ गिरती चली गई।

इस हादसे के बाद वहां पर खलबली मच गई। सबसे अच्छी बात यह रही कि किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ और सभी लड़कियों को सुरक्षित उस गड्ढे से बाहर निकाल लिया गया। मालूम हुआ कि वह लड़कियां एक जन्मदिन की पार्टी में यह डांस कर रही थी और खुशी के मारे वह सड़क पर ही डांस करने लगी थी। हालांकि इन लड़कियों को कोई विशेष चोट नहीं आई है मामूली सी खरोच आई है लेकिन यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसे ट्विटर पर Charles chika okah नाम की आईडी से शेयर किया गया है। इस वीडियो पर लोगों की जमकर प्रतिक्रियाएं आ रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top