सांप नाम सुनते ही दिल डर जाता है। सोशल मीडिया पर सांप से जुड़े काफी ज्यादा वीडियो वायरल हुआ करते हैं। सांप का वीडियो तो देखना लोग खूब पसंद करते हैं, लेकिन सामने से हालत खराब हो जाएगी। कुछ लोग तो ऐसे भी होते हैं जो कॉकरोच, चूहे जैसे छोटे जानवर से भी डरते हैं। हालांकि सांप में सबसे जहरीला सांप कोबरा ही होता है। इसे दुनिया का सबसे जहरीला सांप माना जाता है।
सोशल मीडिया पर इससे जुड़े कई वीडियो वायरल हुआ करते हैं। वैसे तो कोबरा को देखकर हर किसी को डर लगता है। लेकिन एएनआई न्यूज एजेंसी ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो में खतरनाक कोबरा सांप को देखा जा सकता है। जो कुएं में फंसा हुआ है।
एक शख्स है जो इस कोबरा सांप को कुएं में से बचाने के लिए अपनी जान की बाजी लगा देता है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि इस शख्स कोबरा को कुएं के अंदर से बचाने के लिए जो करता है उसे देख कर आपकी भी आंखें खुली रह जाएंगी।
#WATCH | The volunteers of a non-government wildlife research organization rescued a highly venomous snake, an Indian spectacled cobra (Naag) from an abandoned well in the Nashik area of Maharashtra yesterday. pic.twitter.com/sgCm7ZeQ2V
— ANI (@ANI) March 26, 2022
वीडियो में आप देखेंगे कि शख्स रस्सी में लोहे का एक औजार बांधकर उससे सांप को बाहर निकालता है। वही सांप भी बहुत आराम से उस औजार में लिपटकर ऊपर आ जाता है। इस रस्सी के सहारे व कुएं से कोबरा सांप को बाहर निकालकर उसने झोले में भर रखाता है। वीडियो में आप देखेंगे कि सबको रेस्क्यू करते समय वह शख्स अपनी सुरक्षा के लिए कोई पोटेक्शन गियर नहीं पहने हुए हैं। चौंकाने वाले इस वीडियो को महाराष्ट्र के नासिक का बताया जा रहा है।