तुर्की की घटना धमाके के बाद अचानक हरा हो गया आसमान, क्या UFO ने दी दस्तक?

turas

तुर्की के लोग सोमवार को अचानक घर से बाहर आकर देखने, लोग आसमान में एक विस्फोट की आवाज सुनकर यह सभी लोग चौंक गए थे। उन्होंने देखा की कुछ सेकंड के लिए आसमान का रंग चमकीले हरे रंग में बदल गया। पुरे आसमान में कुछ समय के लिए रौशनी छा गयी थी। इसके साथ ही देश के कई सोशल मीडिया यूजर्स ने एक ‘उल्का’ के जमीन पर गिरने का वीडियो शेयर किया। क्या यह उल्का पिंड था या किसी UFO दवारा धरती पर दस्तक थी |

इस वीडियो को आप भी देख सकते है, यह सोशल मीडिया पर इस समय काफी वाइरल हो रहा है।

छोटी मिसाइल का लगाया अनुमान

Ehsan Elahi नाम के एक सोशल मीडिया यूजर ने वीडियो ट्वीट करते हुए लिखा, है की ‘तुर्की में इजमिर के ऊपर एक हरा उल्का देखा गया। लेकिन उस यूजर का कहना है की यह उल्का नहीं है बल्कि किसी सैटेलाइट से शूट की गई छोटी मिसाइल है। उसके साथ ही लिखा है कि, उल्का के पृथ्वी के वायुमंडल में प्रवेश करते ही पैदा हुई आग पर ध्यान दीजिए।’ इससे आप अनुमान लगा सकते है।

तुर्की: धमाके के बाद अचानक हरा हो गया आसमान, क्या UFO ने दी दस्तक?

कुछ लोगों ने लगाया UFO होने का अनुमान

कई लोगों को इस तरह की रौशनी दिखने पर उन्हें लगा की यह उल्का पिंड नहीं बल्कि कोई UFO थी, जो वापस आकर चली गयी। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इसी तरह की अटकलों से भरे हुए हैं, सभी द्वारा अपने अपने सिद्धांत के आधार पर इस घटना को लिया गया है। हालांकि तुर्की के खगोल भौतिकी के प्रोफेसर डॉ हसन अली दल ने अपने अनुमानों से अफवाहों के उत्साह को थोड़ा कम करने की कोशिश की।

इन्होने वैज्ञानिक के हवाले से कहा गया है कि, उल्काएं पृथ्वी के वायुमंडल में प्रवेश करने पर गर्म हो जाते हैं। जिससे इस तरह की घटना होती है। यह आमतौर पर यह जल जाते हैं और इस घटना को ‘शूटिंग स्टार’ के रूप में देखा जाना चाहिए। इस तरह की घटना अक्सर बारिश के दौरान ज्यादा देखि जाती है।

हर साल होती है इस तरह की घटना

ऐसा कहा जा रहा है की हर साल जुलाई अगस्त के बीच बारिश के समय में इस तरह की घटना देखि जाती है। इस तरह की घटना को ‘Perseid Meteor Shower’ के रूप में जाना जाता है। इसके दौरान लगभग एक घंटे में 1,00,000 मील प्रति घंटे से अधिक की रफ्तार से 50 उल्काएं आसमान में घूमती है। इसके अवशेष पृथ्वी पर भी नहीं पहुंचते हैं, उसके पहले ही यह खत्म हो जाते है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top