दुल्हन के मेहंदी सेरिमनी में दिखा सहेलियों का खास बॉन्डिंग, रो पड़े मेहमान

The special bonding of friends was shown in the bride's Mehndi Ceremony

भारतीय शादी की अगर बात की जाए तो यहां अनेकों रस्मों रिवाज शादी में होते हैं। जिसे अब विदेशी अभी फॉलो करने लगे है। भारतीय शादी इतना एंटरटेनिंग और भावुक करने वाला होता है कि किसी गैर इंसान को भी शादी के दौरान अपनापन महसूस होने लगता है। शादी के ही समय दुल्हन की मेहंदी सेरिमनी होती है जिसमें दुल्हन की सहेलियां जमकर डांस करती है। इसी से जुड़ा एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें मेंहदी सेरिमनी के दौरान दुल्हन भावुक होकर डांस के दौरान ही रोने लगती है।

इमोशनल हो जाती है दुल्हन-

वीडियो में देखा जा सकता है कि मेहंदी सेरिमनी के दौरान दुल्हन अपनी सहेलियों के साथ खूब मजे से डांस करती है। तभी अचानक से वह इतना ज्यादा इमोशनल हो जाती है कि डांस करते ही करते रो पड़ती है। इसके बाद उसकी सहेलियां उसे संभालती हैं।

दुल्हन और सहेलियां का जबरदस्त बॉन्ड दिखा-

मेहंदी सेरिमनी के दौरान आए मेहमान और रिश्तेदार काफी हैरान होते हैं, दुल्हन और सहेलियों के बीच की बॉन्डिंग देखकर, इस वीडियो को theweddingministry नामक इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसके कैप्शन में लिखा गया- सहेलियों ने अपने डांस प्रदर्शन से रिश्तेदार और मेहमानों को चौंका दिया। जिससे उसकी आंखों में आंसू भर आए। इस वीडियो को यूजर्स पसंद करने के साथ ही दुल्हन को शादी की बधाई दे रहे हैं। आपको कैसा लगा दुल्हन और सहेलियों के बीच के बॉर्डिंग को देख कर अपने कमेंट कमेंट सेक्शन में लिखिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top