अपनी बहनों को जूता चुराने का ट्रिक बता रही दुल्हन का वीडियो हुआ वायरल..

भारतीय शादी में रस्मों रिवाजों की भरमार होते हैं। यहां पर पूरी शादी रस्म से ही होते हैं। एक रस्म खत्म होती है कि दूसरी रस्म शुरू हो जाती है। इसीलिए भारतीय शादी काफी लंबी चलती है। यहां पर शादी में बहुत सारे ऐसे रस्म होते हैं जो जीजा सालियों के बीच में होते हैं, जो बड़े मजेदार भी होते हैं।

इन्हें देखने के लिए लोगों में एक्साइटमेंट बनी रहती है। इन्हीं रस्मों में से एक रस्म है जूता चुराई की। इस रस्म में शादी में सभी मेहमानों की नजर रहती है और सभी इस रस्म में होने वाले जीजा साली के बीच नोकझोंक और हंसी मजाक को देखना चाहते हैं। इस रस्म के लिए सालियों को भी बड़े पापड़ बेलने होते हैं क्योंकि कई बार दूल्हे के दोस्तों की टोली के बीच में से जूते निकालने होते हैं।

सालियों को भी लोग एक से बढ़कर एक उपाय रहते हैं लेकिन यहां दुल्हन ने अपनी बहनों को जूते चुराने की ट्रिक बताती दिख रहे हैं। वायरल वीडियो में आप देख पाएंगे कि दुल्हन अपने बहनों को बुलाकर पूछती तुम लोगों ने जूते नहीं चुराएं। मेरे पास एक आईडिया है, तुम लोग दूल्हे के घरवालों के सारे जूते उठाकर लाओ और बैग में रख कर कहीं रख दो। दुल्हन का उपाय सुनकर उसकी सारी बहनें खुश हो जाती है। सोशल मीडिया में दुल्हन का यह क्यूट अंदाज लोगों को खूब पसंद आता है।

सोशल मीडिया पर इस वीडियो को तो आप लोगों के द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है, लोग इस पर अपने रिएक्शन भी खूब दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा दुल्हन की आवाज तो हुबहुत सारा अली खान जैसी है। वहीं दूसरे यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- आखिर हर शादी में लड़कों को क्यों परेशान किया जाता है? ऐसा ही एक कमेंट आया है-मुझे लगा यह सारा अली खान है।

इस मजेदार वीडियो को इंस्टाग्राम के wrddingfables अकाउंट से शेयर किया गया है और कैप्शन में लिखा गया दुल्हन ने बताई जूता चुराई की टेक्निक। दूल्हा दुल्हन के परिवार के बीच इस जूता चुराई रस्म का आप भी मजा लीजिए। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर लोग खूब पसंद कर रहे हैं। आपको कैसा लगा यह वीडियो कमेंट बॉक्स में लिखें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top