यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेले़स्की कि इस समय दुनिया भर में चर्चा हो रही है और चर्चा का वजह है कि जेले़स्की के तमाम प्रयासों के बाद भी रूस ने यूक्रेन पर आक्रमण कर दिया। इस कठिन समय में रूस के खिलाफ बड़े साहस और दृढ़ता से लड़ने वाले जेले़स्की दुनिया भर में लोकप्रिय हो गए हैं। उनके व्यक्तित्व से लोग प्रभावित हैं।
यही नहीं सोशल मीडिया पर भी हर कोई उनकी तारीफ और सराहना कर रहा है। जिस तरह से उन्होंने अपने देश पर हुए आक्रमण पर भी अपने आप को संभाले हुए देशवासियों को बचाने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं। उनके प्रयासों को हर देश मान रहा है। इन सब के बीच जहां यूक्रेन में इस समय भयावह मंजर देखने को मिल रहा है। ऐसे समय पर सोशल मीडिया पर यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की का एक पुराना वीडियो वायरल हुआ। जिसमें वह एक महिला के साथ डांस करते नजर आ रहे हैं।
कभी जीता था डांस रियलिटी शो-
राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेले़स्की के इस वीडियो को अब तक 48 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। यूक्रेन के राष्ट्रपति बनने से पहले जेले़स्की एक कॉमेडियन थे। जो वीडियो इन दिनों खूब वायरल हो रहा है वह मीडिया रिपोर्ट के अनुसार 2006 का है। जब उन्होंने एक डांस रियलिटी शो में हिस्सा लिया और उसे जीता भी, उस समय वह यूक्रेन के लोगों के बीच काफी लोकप्रिय हुए थे। वायरल हो रही वीडियो में आप यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेले़स्की को अपने को-स्टार के साथ खूबसूरत डांस करते हुए देख सकते हैं।
so apparently Zelenskyy won the Ukrainian version of Dancing with the Stars in 2006 and the tape is even better than whatever you’re imagining pic.twitter.com/L1gnKD2ISr
— Kat Abu (@abughazalehkat) February 27, 2022
जेले़स्की ने बेहद कम उम्र में अभिनय की दुनिया में कदम रखा। धीरे-धीरे वह 1 दिन वे यूक्रेन के सबसे चर्चित कलाकारों में से एक हो गए। कहा जाता है कि जेले़स्की उन लोगों में शामिल हैं, जिन्होंने यूक्रेन सरकार के खिलाफ आवाज उठाई थी। 2014 में जब सरकार ने रूसी कलाकारों के देश में काम करने पर प्रतिबंध लगा दिया था। इसके बाद उन्होंने राजनीति में प्रवेश किया और देश के राष्ट्रपति बने। एक बार फिर वह यूक्रेन पर रूसी आक्रमण के बाद फिर से दुनिया भर में चर्चा में आ गए हैं।