हुई कास्टिंग काउच का शिकार, 2 साल वेट्रेस का किया काम….. इतनी आसानी से नहीं मिली है नोरा फतेही को पहचान…

nf

फिल्म इंडस्ट्रीज में नोरा फतेही को कौन नहीं जानता, इन्होंने कम ही समय में इसमें काफी तेजी से अपने पैर जमाए हैं। नोरा सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और उनके फैंस भी काफी हैं जो उन्हें फॉलो करते हैं। अगर डांस की बात की जाए तो नोरा फतेही के डांस तो सभी को पसंद आते हैं उन्होंने कई शानदार गानों पर अपने डांस से उन गानों में जान डाल दी है।

नोरा फतेही को यह शानदार सफलता यूं ही नहीं मिली है उन्होंने भी इस सफलता के लिए काफी संघर्ष किया हैं। नोरा फतेही की बात की जाए तो वह कनाडा की हैं। कनाडा के होने के बावजूद भी उनका दिल भारत में ही लगता है और इसीलिए वह भारत में आकर बसी। एक इंटरव्यू में नोरा फतेही ने अपने पुराने दिनों के संघर्षों को याद करते हुए बताया कि उन्हें हिंदी काफी अच्छी नहीं आती थी। जिसके लिए उन्हें लोग भला बुरा कहा करते थे। अपने कैरियर में वह भी कास्टिंग काउच का शिकार हो चुकी हैं।

नोरा ने बताया कि वह कनाडा में 2 साल तक वेट्रेस का काम किया है उन्होंने कहा कनाडा में रहने वाले हर कोई को काम करना पड़ता है। ऐसे में वह 16 साल की छोटी सी उम्र में ही वेटर का काम करने लगी।जब वह पीजी में थी, तब वह एक कमरे में 8 लड़कियों के साथ रहती थी। देखा जाए तो यह शानदार अभिनेत्री का सफर इतना आसान भी नहीं था।

नोरा एक एक्ट्रेस होने के साथ ही बेहतरीन डांसर भी हैं। उनके द्वारा अक्सर इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट किया जाता है, जो उनके फैंस को काफी पसंद आते हैं। नोरा कास्टिंग काउच एजेंसी से मिली, उसने अभिनेत्री का चेहरा देख और बॉडी देखकर उसका खूब मजाक उड़ाया।

हिंदी फिल्म इंडस्ट्रीज में अपने शानदार डांस से लोगों के दिल में अपनी उपस्थिति दर्ज कर लिया है। हाल ही में उन्हें अजय देवगन के साथ भुज फिल्म में देखा गया है। यह फिल्म स्वतंत्रता दिवस के मौके पर प्रदर्शित हुई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top