विराट कोहली की पहली ऑडी कार…. पुलिस स्टेशन से आज तक नहीं निकली वहीं पड़े धूल खा रही है…

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली केवल भारत ही नहीं विदेशों में भी अपनी बल्लेबाजी के लिए मशहूर है। सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड भी विराट कोहली के पास ही है। विराट कोहली सबसे महंगे और सबसे अमीर खिलाड़ी हैं। विराट केवल क्रिकेट ही नहीं अपने फैशन और स्टाइल के लिए मशहूर है।

युवा क्रिकेटर की बात की जाए तो वह विराट कोहली को एक मॉडल के रूप में मानते हैं। विराट कोहली एक दर्जन से भी ज्यादा ब्रांड के प्रचारक भी हैं।

अमीरों की लिस्ट में शामिल विराट कोहली के पास कई लग्जरी कार है। वह कारों के शौकीन है। विराट कोहली लंबे समय से Audi के ब्रांड एंबेसडर भी है। ऑडी इंडिया की हर नई कार लॉन्चिंग में आपको विराट कोहली नजर आ ही जाएंगे। इससे उन्हें हर बार एक नई कार मिल ही जाती है।

वैसे विराट कोहली की पहली ऑडी कार महाराष्ट्र के पुलिस स्टेशन में पड़ी हुई धूल खा रही है। विराट कोहली ने पहली ऑडी कार कोविड-19 के पहले एक ब्रोकर के जरिए सागर ठक्कर नाम के एक व्यक्ति को बेची थी।

वेबसाइट रिपोर्ट के अनुसार सागर बाद में एक घोटाले में शामिल पाए गए। जिसके चलते उनकी कार को महाराष्ट्र पुलिस ने जब्त कर लिया।सागर ठक्कर ने अपनी गर्लफ्रेंड को गिफ्ट देने के लिएयह कार खरीदी थी, हालांकि विराट ने अपनी कागजी कार्रवाई पूरी तरीके से ठीक की थी। जिसके कारण उन्हें कोई भी परेशानी नहीं हुई। वही ऑडी कार तब से ही पुलिस स्टेशन में धूल खा रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top