इमरान के प्यार में फंसी महिला ने अपने ही घर से 47 लाख रुपए लेकर हुई फरार

woman caught

प्यार एक खूबसूरत एहसास होता है लेकिन प्यार अंधा भी होता है यह न उम्र देखता है और ना किसी की परवाह करता है। प्यार में अक्सर लोग कुछ भी कर जाने को तैयार होते हैं वह भी बिना सोचे समझे ऐसा ही एक मामला सामने आया है। जहां एक महिला अपने से 13 साल छोटी रिक्शा चालक के साथ भाग गई।

मध्यप्रदेश के इंदौर में इमरान नाम का रिक्शा चालक खुद से 13 साल बड़ी उम्र की महिला के साथ फरार हो गया। इमरान की उम्र 32 वर्ष बताई जा रही है, वहीं महिला 45 वर्ष के आसपास की होगी। यह घटना महज 8 दिन पहले की है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दोनों की तलाशी शुरू कर दी है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार यह घटना इंदौर के खजराना थाना क्षेत्र के हाजी कॉलोनी की है। जहां इमरान के साथ भागी हुई महिला एक प्रतिष्ठित परिवार से ताल्लुक रखती हैं। रिपोर्ट के अनुसार महिला ससुराल और मायके दोनों तरफ से ही काफी संपन्न परिवार की थी और उसके पास करोड़ों की संपत्ति भी बताई जा रही है।

भागते वक्त महिला 47 लाख रुपए अपने साथ ले गई। साथ ही जेवर से भरा बैग ले जाने का भी परिवार वालों ने आरोप लगाया है। परिवार वालों के अनुसार 47 लाख कुछ दिन पहले एक जमीन के सौदे में मिले थे और जिस जहां पर पैसा रखा जाता था। उसकी चाबी महिला के ही पास रहती थी।

प्रेम प्रसंग के चलते हुए महिला रिक्शा चालक इमरान खान के साथ भागी तो उसके पति ने फोन किया तो महिला का फोन बंद आ रहा था। अंदेशा होने पर लोगों ने तलाशी शुरू की तो इमरान भी गायब था। तब परिवार वालों ने पुलिस में इसकी रिपोर्ट करवाई। वहीं लोकेशन के आधार पर पुलिस की टीम इन दोनों को ढूंढने के लिए लगा दी गई है।पुलिस टीम उज्जैन में भी छापेमारी कर रही है। इस मामले पर पुलिस का कहना है कि जब तक इमरान या फिर महिला की गिरफ्तारी नहीं होती है। इस मामले का स्पष्टीकरण नहीं हो सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top