कहते हैं कि प्यार की कोई उम्र नहीं होती है प्यार वह है जो ना उम्र देखता और ना ही रंग रूप। प्यार वह खूबसूरत एहसास है जिसे ना उम्र ना दुनिया, ना मजहब और ना धर्म कोई मायने रखता है। जब दो लोग एक दूसरे को पसंद करने लगते हैं तो फिर इसमें कोई कुछ भी नहीं कर सकता है। वैसे बॉलीवुड में एक गाना है ना उम्र की सीमा हो ना जन्म का हो बंधन जब प्यार करे कोई तो देखे केवल मन। यह गाना म्यांमार की एक 30 वर्षीय लड़की पर बिल्कुल फिट बैठता है। जिससे 77 साल के एक शख्स से प्यार हो गया, जो उससे मीलों दूर रहता है।
एक निजी अखबार की रिपोर्ट के अनुसार में म्यांमार के रहने वाले 30 वर्षीय एक लड़की को 77 वर्षीय डेविड, जो कि इंग्लैंड में म्यूजिक प्रोड्यूसर हैं। उनसे प्यार हो जाता है यही नहीं वे दोनों 18 महीने से रिलेशनशिप में भी है। मगर वह एक दूसरे को प्रेमी-प्रेमिका कहने से दूर भागते हैं। वह खुद को पक्के दोस्त, जीवनसाथी मानते हैं। कोविड-19 की वजह से वह एक दूसरे से दूर रह रहे हैं।
डेटिंग साइट पर हुई थी मुलाकात
जानकारी के अनुसार लड़की और डेविड की मुलाकात एक डेटिंग साइट पर 18 महीने पहले हुई थी। वह किसी मेंटर की तलाश में थे जो उनका साथ दे और पढ़ाई करवाने में उनकी सहायता कर सके। वही डेविड फ्लर्टिंग करने के डेटिंग साइट पर आते थे। वह खुद को दिल से हमेशा ही जवान समझते हैं। इसी वजह से वह 50 साल से कम उम्र की महिला के साथ संबंध रखना चाहते थे।
इस दौरान लड़की ने भी अपने डिस्क्रिप्शन में यूके में पढ़ने वाले छात्र का जिक्र किया था। लेकिन वह म्यांमार में ही रहती थी। ब्रिटेन में अपने पार्टनर को ढूंढने के लिए ही उन्होंने यह झूठा डिस्क्रिप्शन दिया हुआ था।
दोनों शादी करने वाले हैं
लड़की और डेविड के बीच बात में काफी एडल्ट बातें हुआ करती थी और फिर धीरे-धीरे यह दोनों इमोशनल भी जोड़ गए। डेविड खुश है कि वह लड़की जिसका नाम जो है। वह मेंटर बनने के साथ उसके लाइफ पार्टनर भी बनने जा रही है। इन दोनों ने शादी का फैसला कर लिया है।
जैसे ही जो का पासपोर्ट बन जाएगा वीजा मिल जाएंगा डेविड और जो एक दूसरे से शादी करेंगे। इन दोनों के बीच में काफी ज्यादा ऐज गैपिंग है। इनका इन दोनों में फर्क नहीं देता ऐसा इनका कहना है।