कुदरत का करिश्मा… 9 बच्चों को दिया एक साथ जन्म, जानिए कैसा था इस महिला का हाल

omg

मोरक्को के नानप्लेट नामक जगह पर महिला ने दिया 9 बच्चों को जन्म। महिला द्वारा दो बच्चों को जन्म देना आम बात है, लेकिन कभी-कभी हमें ऐसा भी सुना है कि महिला ने एक बार में 3 बच्चों को जन्म दिया। लेकिन यह खबर बिल्कुल चौका देने वाली है। इस खबर के अनुसार माली की एक महिला ने एक साथ एक नहीं दो नहीं बल्कि 9 बच्चों को जन्म दिया।

इस घटना की जानकारी मंगलवार को प्राप्त हुई। जहाँ महिला बिल्कुल स्वस्थ है वहीं दूसरी ओर एक साथ 9 बच्चों का होना बच्चों की स्वास्थ्य पर प्रभाव डाल सकता है।

यह घटना एक गरीब पश्चिमी अफ़्रीकी राज्य की है जहां से 25 वर्षीय हलीमा सिसे को 30 मार्च को उड़ान द्वारा मोरक्को भेजा गया क्योंकि यह एक पेंचीदा मामला था। एक साथ 11 बच्चियों को दिया जन्म, तस्वीरें कर देंगी हैरान - woman give birth to 11 babies in 17 minutes

हालांकि मोरक्को के अस्पताल में ऐसे किसी भी जन्म की घटना के बारे में कोई सूचना नहीं दी है, लेकिन माली के स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह स्पष्ट किया है कि अल्ट्रासाउंड प्रशिक्षण द्वारा महिला के गर्भ में 7 बच्चों की होने की पुष्टि की गई थी। किंतु हुआ कुछ और ही महिला ने (5 लड़कियां और 4 लड़कों) कुल 9 बच्चों को सिजेरियन सेक्शन द्वारा जन्म दिया। इस वक्त महिला और उसके 9 बच्चे स्वस्थ हैं। यह सूचना स्वास्थ्य मंत्रालय को डॉक्टरों द्वारा दी गई है।

महिला को बच्चों की डिलीवरी के लिए माली से मोरक्को लाया गया था, क्योंकि यह कोई आम डिलीवरी नहीं थी। डॉक्टर महिला और बच्चों को कुछ हफ्ते अपनी निगरानी में रखने के बाद माली जाने की इजाजत दे देंगे।

इस घटना से यह पता चलता है कि कुदरत का करिश्मा कभी भी, कहीं भी और किसी के भी साथ हो सकता है। बस हम ईश्वर से यही प्रार्थना करते हैं कि महिला और उसकी सारे बच्चे हमेशा स्वस्थ रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top