6 सितंबर 2021 सोमवार जानिए आज का राशिफल

SKNKN

आज जिनका जन्मदिन है या शादी की सालगिरह है उन्हें बधाई। आज के दिन दक्षिण दिशा में यात्रा करना ठीक रहेगा लेकिन उत्तर दिशा में यात्रा से बचें।

मेष
मेष राशि के जातक आज मानसिक रूप से परेशान रहेंगे। आज अधिक खर्च का सामना करना होगा, सेहत को लेकर परेशान रहेंगे। आज आप भूरे रंग का उपयोग करें और नंबर 2 आपके लिए शुभ रहेगा।

वृष
वृष राशि के जातक को आज परिवार में कलह देखने को मिलेगा काम को लेकर चिंतित रहेंगे आज अगर कोई नया काम करने की सोच रहे हैं तो दिन ठीक नहीं है। आज आप तो पीले रंग का उपयोग करें और नंबर 4 आपके लिए शुभ रहेगा।

मिथुन
मिथुन राशि के जातक को आज अपने काम में लाभ के साथ ही दूसरों से सम्मान भी मिलेगा। आज आप जिस काम से कहीं यात्रा पर जा रहे हैं, वह काम पूरा होगा। परिवार में सभी खुश रहेंगे। आज आप भूरे रंग का उपयोग करें और नंबर 3 आपके लिए शुभ रहेगा।

कर्क
आज कर्क राशि के जातक को अपने काम में फायदे होंगे लेकिन उन फायदों के लिए मेहनत भी ज्यादा करना होगा। आज आप अपने स्वास्थ्य को बेहतर महसूस करेंगे। आज आप नीले रंग का उपयोग करें और नंबर 2 आपके लिए शुभ रहेगा।

सिंह
आज सिंह राशि के जातकों के लिए बहुत ज्यादा ही अच्छा दिन है।अपने काम में मेहनत से आपको धन लाभ के साथ ही मान सम्मान बढ़ने का योग बन रहा है। आज आप बैगनी रंग का उपयोग करें और नंबर 1 आपके लिए शुभ रहेगा।

कन्या
कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन मानहानि का होने वाला है, इससे बचने के लिए आप सतर्क रहें। किसी से किसी बात को लेकर विवाद मत करें वरना परेशान रहेंगे। आज आप क्रीम रंग का उपयोग करें और नंबर 3 आपके लिए शुभ रहेगा।

तुला
तुला राशि के जातकों के लिए आज काफी अच्छा दिन रहेगा क्योंकि आज किसी पुराने विवाद से उन्हें आजादी मिल जाएगी। वहीं धन लाभ के योग के साथ निवेश में भी लाभ होने वाला है। आज आप चांदी के रंग का उपयोग करें और नंबर 2 आपके लिए शुभ रहेगा।

वृश्चिक
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन काफी शुभ होने वाला है। आज आपके परिवार में सभी खुश रहेंगे साथ ही आज आप यात्रा कर कर सकते हैं। आज आप पीले रंग का उपयोग करें और नंबर 4 आपके लिए शुभ रहेगा।

धनु
धनु राशि की के जातकों को आज बहुत सतर्क रहने की जरूरत है क्योंकि आज मान सम्मान में कोई दाग लग सकता है। आज बच्चों से बहस ना करें और अपने स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें। आज आप बैंगनी रंग का उपयोग करें और नंबर 5 आपके लिए शुभ रहेगा।

मकर
मकर राशि के जातक को आज कोई दुखद खबर मिल सकता है। आज आप किसी कानूनी मामलों को लेकर परेशान रहेंगे। जिसके वजह से स्वास्थ्य भी आपका ठीक नहीं लगेगा। आज आप नीले रंग का उपयोग करें और नंबर 5 आपके लिए शुभ रहेगा।

कुंभ
कुंभ राशि के जातकों को आज काम में लाभ होगा और उन्हें वाहन सुख भी मिल सकता है। परिवार वाले आज आप से संतुष्ट रहेंगे इसके वजह से आज आपका मन बढ़ जाएगा। आज आप भूरे रंग का उपयोग करें और नंबर 7 आपके लिए शुभ रहेगा

मीन
मीन राशि के जातकों को आज काम में सफलता तो मिलेगी लेकिन उसके लिए आपको मेहनत भी करनी पड़ेगी। वहीं स्वास्थ्य को आज आप बेहतर महसूस करेंगे। आज आप लाल रंग का उपयोग करें और नंबर 6 आपके लिए शुभ रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top