रामानंद सागर द्वारा निर्मित टीवी का सबसे लोकप्रिय धारावाहिक “रामायण” में ‘रावण’ का किरदार निभाने वाले अरविंद त्रिवेदी का हुआ निधन……

d

रामानंद सागर द्वारा रचित रामायण रावण का किरदार निभाने वाली एक्टर अरविंद त्रिवेदी ने रामायण से अपनी एक अलग ही पहचान बना ली थी। अरविंद त्रिवेदी काफी लंबे समय से बीमार चल रहे थे और 82 साल की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली। रिपोर्ट की अगर मानें तो बीती रात दिल का दौरा पड़ने के कारण अरविंद का निधन हो गया। टीवी जगत से जब यह दुखद खबर सामने आया तो लोग काफी हैरान हो गए। वही एक्टर के भतीजे कौस्तुभ त्रिवेदी ने उनकी मौत की पुष्टि भी की है। इस समय टीवी इंडस्ट्रीज में शोक का माहौल बना हुआ है।

अरविंद त्रिवेदी के निधन की अफवाह तो मई में ही आई थी लेकिन उस वक्त सुनील लहरी जो रामायण में लक्ष्मण का किरदार निभाए थे उन्होंने इस खबर को गलत बताते हुए, एक पोस्ट ही लिखा था, जिसमें उन्होंने लिखा ‘आजकल कोई ना कोई बुरी खबर सुनने को मिलती है और ऊपर से अरविंद त्रिवेदी की झूठी खबर, मेरी प्रार्थना है कि झूठी अफवाह फैलाने वालों से कि वह कृपया ऐसी खबरें ना फैलाएं, उन्होंने आगे भगवान से दुआ करते हुए कहा कि भगवान उनका स्वास्थ्य हमेशा ठीक रखें और वह हम लोगों के बीच में रहे।

अरविंद त्रिवेदी मध्य प्रदेश के उज्जैन के रहने वाले थे। गुजराती मंच से अपने अभिनय का करियर शुरू करने वाले अरविंद गुजराती लोगों के बीच काफी मशहूर थे। उनके अभिनय के लिए उन्हें कई बार पुरस्कार भी मिल चुके। अरविंद त्रिवेदी ने गुजराती फिल्मों के अलावा 300 के लगभग हिंदी फिल्मों में भी काम किया है उन्होंने राजनीति के क्षेत्र में भी अपनी अपना किस्मत आजमाया था। अरव‍िंद त्रिवेदी ने गुजरात के साबरकांठा लोकसभा सीट से भाजपा की ट‍िकट पर चुनाव लड़ा था। जिस चुनाव में लंकेश की विजय हुई थी और उनके द्वारा दिए भाषण में उन्होंने यह भी कहा कि राम से लड़ाई कर क्या नुकसान होता है वह मुझसे बेहतर कोई नहीं जान सकता। उनके यह शब्द जैसे गुजरात के लोगों के दिलों में घर कर गया और उन्होंने लंकेश को विजयी किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top