‘राम तेरी गंगा मैली हो गई’ फिल्म की बोल्ड अभिनेत्री मंदाकिनी का कैरियर, कुछ सेकंड के वीडियो ने किया समाप्त

The career of the bold actress of the film Mandakini

मंदाकिनी जो कि बॉलीवुड के एक मशहूर अभिनेत्री रह चुकी हैं। वह मात्र 16 की उम्र में राम तेरी गंगा मैली में किए गए बोल्ड सीन के लिए आज भी याद की जाती हैं। इस फिल्म के बाद उनकी गिनती बॉलीवुड के सबसे प्रमुख अभिनेत्रियों में की जाने लगी और लोगों ने काफी पसंद करने लगे थे। लेकिन जितना जल्दी यह फेमस हुई थी उतना ही जल्दी लोगों ने इन्हें भुला दिया।

इनका वास्तविक नाम यास्मीन जोसेफ है। जो कि उत्तर मेरठ की रहने वाली है। इनके बारे में यह कहा जाता है कि रामतेरीगंगामैली साइन करने से पहले इन्हें तीन फिल्ममेकर ने रिजेक्ट कर दिया था और उसके बाद इन्हें यह फिल्म मिली।

80, 90 के दशक में अपने बोल्ड अवतार दिखाने वाली यह अभिनेत्री फिर कभी मशहूर नहीं हो पाई। इन्होंने 1985 में मेरा साथी नाम के फिल्म से डेब्यू की थी और इसके बाद इनकी मुलाकात एक्टर और डायरेक्टर राज कपूर से हुई, जिन्होंने इनका नाम बदलकर मंदाकिनी रखा और इन्हें राम तेरी गंगा मैली में कास्ट किया।

इस फिल्म में मंदाकिनी के कई सारे बोल्ड सीन थे। जिनमें से सबसे ज्यादा चर्चित रहने वाला सीन था। जब इन्हें एक झरने के नीचे केवल सफेद साड़ी पहने हुए खड़ा रहना था। यह सीन राज कपूर ने सेंसर बोर्ड से कैसे पास कराया लोग आज भी इस बात की चर्चा करते हैं।  राम तेरी गंगा मैली की बोल्ड एक्ट्रेस मंदाकिनी फिर से वापसी को तैयार, अब पहचान पाना भी मुश्किल…. – The Lucknow Tribune

मंदाकिनी ने अपने फिल्म करियर में अपने अपने, नया कानून, हवालात, प्यार करके देखो ,आग और शोला जैसी कई हिट फिल्में की। इन्हीं आखिरी बार 1996 में आई फिल्म जोरदार में देखा गया था।
इन्हें साल 1994 से 95 में भारत पाकिस्तान के मैच में शारजाह(दुबई) में मशहूर अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के साथ देखा गया। 1994 में इनका दाऊद इब्राहिम के साथ एक वीडियो भी वायरल हुआ। जिसने काफी सुर्खियां बटोरी। हालांकि मंदाकिनी ने हमेशा इन बातों को खारिज किया।

यह भी कहा जाता है कि कई फिल्मों में इन्हें दाऊद इब्राहिम की वजह से ही काम मिला। लेकिन बाद में काफी बदनामी होने के कारण इनका कैरियर खत्म हो गया और यह वापस से फिल्मों में नजर नहीं आई।लेकिन मंदाकिनी से जब भी इस बारे में पूछा क्या उन्होंने हमेशा इस बात को खारिज किया कि वह दाऊद इब्राहिम के साथ हैं।
1993 में मुंबई में हुए ब्लास्ट के मास्टरमाइंड दाऊद इब्राहिम के साथ देखे जाने की वजह से इनकी काफी बदनामी हुई। जिसके बाद उन्होंने फिल्मों से दूरी बना ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top