कैसा रहा, नीरज का टोक्यो ओलंपिक 2020 तक का सफर…जानिए कितनी संपत्ति के मालिक हैं नीरज चोपड़ा

nc

टोक्यो ओलंपिक 2020 में नीरज चोपड़ा के शानदार प्रदर्शन के बाद देश में एक बार फिर खुशी की लहर छा गई है। नीरज के इस ऐतिहासिक जीत की हर कोई सराहना कर रहा है। चलिए जानने की कोशिश करते हैं नीरज चोपड़ा की अन्य उपलब्धियों के बारे में।

आपको बता दें कि नीरज चोपड़ा एक भाला फेंक एथलीट है। नीरज चोपड़ा रोर एक क्षत्रिय है और हरियाणा राज्य में पानीपत जिले के खंडरा गांव से ताल्लुक रखते हैं। नीरज ने अपनी शिक्षा डीएवी कॉलेज, चंडीगढ़ से पूरी की और 2016 में नायब सूबेदार के पद पर भारतीय सेना में एक जूनियर कमीशंड अधिकारी के पद पर कार्यरत हो गए।

हालांकि नीरज ने under-20 में भारत के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया है और उन्होंने कई पदक अपने नाम किए हैं। वह 2016 के विश्व U20 चैंपियन थे और उन्होंने 86.48 मीटर का विश्व अंडर-20 रिकॉर्ड बनाया था, जो अभी भी बरकरार है। इसके अलावा, वह अंडर -20 श्रेणी में ट्रैक और फील्ड में विश्व खिताब जीतने वाले पहले भारतीय एथलीट हैं। नीरज चोपड़ा इस वक्त राष्ट्रीय मंडल और एशियाई खेलों के चैंपियन है। उन्होंने 2018 में एशियाई खेलों के उद्घाटन समारोह के दौरान में भारत का झंडा अपने हाथ में लेकर भारत का प्रतिनिधित्व किया था।

आपको बता दें कि भाला फेंक में वर्तमान राष्ट्रीय रिकॉर्ड नीरज के नाम पर है, उन्होंने 88.07 मीटर भाला फेंककर यह रिकॉर्ड अपने नाम किया था। नीरज चोपड़ा पिछले कई वर्षों से कड़ी मेहनत में लगे हुए थे। जिसका परिणाम आज हम सबके सामने है, उन्होंने देश के लिए स्वर्ण पदक अपने नाम किया है जो पूरे देश के लिए गर्व की बात है। भारत ने पिछली बार 1900 में एथलेटिक्स में पदक जीता था। हालाँकि इस बार नीरज ने टोक्यो में 121 साल का सूखा खत्म किया हैं।

नीरज चोपड़ा की आय का मुख्य स्त्रोत भाला फेंकने वाले के रूप में उनका कैरियर है। नीरज की अनुमानित कुल संपत्ति $ 1- $ 3 मिलियन है। उन्हें JSW स्पोर्ट्स एंड स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया से बहुत समर्थन मिलता है, जिसने उनके उज्जवल भविष्य में काफी मदद की है। आपको बता दें कि नीरज ने 31 मार्च 2020 को कोविड-19 महामारी के लिए पीएम केयर्स फंड में 2 लाख रूपए दान भी दिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top