मिलिट्री इंजीनियरिंग सर्विस में चपरासी राम सिंह ने हनी ट्रेप में फंस कर भारत की सूचनाएं देता था पाकिस्तानी हैंडलर महिला को

ram singh

राजस्थान पुलिस के इंटेलिजेंस यूनिट ने एक पाकिस्तानी जासूस राम सिंह को गिरफ्तार किया है। जो पिछले कई महीनों से सेना की खुफिया जानकारी पाकिस्तान तक पहुंचा रहा था। डीजीपी उमेश मिश्रा के अनुसार चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी रामसिंह अक्सर पत्रों को इधर-उधर ले जाते और फोटोस्टेट मशीन चलाने का काम करता था। इसी दौरान वह दस्तावेजों की फोटो अपने मोबाइल फोन से खींच कर,‌उस महिला को भेज रहा था, जिसने उसे शादी करने का झांसा दिया था।

राम सिंह की उम्र 35 साल की है और वह गोवा, थाना देलवाड़ा जिले का रहने वाला है। राम सिंह पिछले 2 माह से पाकिस्तानी महिला हैंडलर के संपर्क में था। महिला राम सिंह को शादी करने का झांसा देकर उससे भारतीय सेना की सामरिक महत्व की सूचनाएं मांगने लगे। रामसिंह व्हाट्सएप के जरिए महिला को सूचनाएं भेजता था। एक
गुप्त सूचना के आधार पर इंटेलिजेंस टीम उसकी निगरानी कर रही थी।

इस निगरानी के बाद उसे दोषी पाया गया और गिरफ्तार कर लिया गया। राम सिंह से जोधपुर में संयुक्त रूप से कई एजेंसियां पूछताछ कर रही है। राम सिंह को जयपुर ले जाकर मोबाइल फोन का भी परीक्षण किया गया। जिसमें अश्लील चैट और सामरिक महत्व की सूचनाएं भेजने के सबूत प्राप्त हुए हैं। राम सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई बड़ी सख्ती के साथ किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top