नवरात्र के पहले ही दिन कुदरत ने दिखाया चमत्कार…. 8 पैर चार कान वाला बच्चा पैदा किया एक बकरी ने….

b

इस दुनिया को चलाने वाले ने दुनिया भी अजीब बनाई है। कभी-कभी वह कुछ ऐसे भी अजूबे दिखा देते हैं, जिसे देखने के बाद हम खुद ही काफी हैरान हो जाते हैं। आप इसे ऊपर वाले का चमत्कार भी कर सकते हैं। बिहार के भोजपुर जिले में ऊपर वाले ने ऐसा चमत्कार दिखाया, जिसे देखने के बाद आप भी आश्चर्यचकित हो जाएंगे।

भोजपुर जिले में एक बकरी ने आठ पैर और 4 कान वाले बच्चे को जन्म दिया है। आज तक सभी ने बकरी के चार पैर और दो कान ही देखे हैं लेकिन कुदरत के करिश्मे का कमाल देखिए कि बकरी ने 8 पैर 4 कान वाले बच्चे को जन्म दिया।

बकरी के इस बच्चे को देखने लोग दूर-दूर से आए और इसे भगवान का चमत्कार बता रहे हैं। कुरमुरी गांव में रहने वाले पितांबर रवानी की बकरी ने ऐसा बच्चा पैदा किया जो अन्य बच्चों से बिल्कुल भी सामान्य नहीं है। इस अनोखे बच्चे को देखकर पितांबर खुद ही हैरान हैं।

पितांबर ने बताया कि वह पिछले 5 सालों से बकरियां पालनते हैं लेकिन ऐसा कोई मामला है उन्होंने अभी तक नहीं देखा है। वही पशुपालन डॉ राजेश कुमार ने बकरी को लेकर पितांबर रवानी को समझाया कि ऐसा मामला मोनोसिफैलिक ओक्टापसकॉनजॉइंस की वजह से होता है। जिसके कारण भ्रण पूरी तरह से विकसित नहीं हो पाता है और अविकसित बच्चे या तो फिर ज्यादा विकसित बच्चे पैदा होते हैं।

नवरात्रि के प्रारंभ में हुई इस घटना से सोशल मीडिया पर इससे जुड़े ढेर सारे कमेंट आ रहे हैं। इसी में एक यूजर ने लिखा मैंने अपने जीवन में पहले कभी ऐसा नहीं देखा तो दूसरे ने लिखा नवरात्रि के दौरान यह माता रानी का चमत्कार है, तीसरे यूजर ने लिखा है कि कभी-कभी ऐसे बच्चे हो जाते हैं सिर्फ बकरी ही नहीं बल्कि अन्य जानवरों में भी ऐसी चीजें देखने को मिल जाती है, हालांकि यह दुर्लभ होता है।
ऐसा ही एक मामला पश्चिम बंगाल से भी आया है। जहां 24 परगना के 1 गांव में स्थित एक बकरी ने 8 पैरों वाले बच्चे को जन्म दिया है।

क्या आपने भी ऐसा कोई अविकसित या अधिक विकसित जानवर के बच्चे को देखा है तो कमेंट कर जरूर बताएं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top