बॉलीवुड की फिल्में और बॉलीवुड के सेलेब्स केवल भारत ही नहीं विदेशों में भी पसंद किए जाते हैं। कुछ तो ऐसे सेलिब्रिटी हैं जिन्हें विदेशों में लोग दिलों जान से चाहते हैं। उनमें से एक बॉलीवुड के खान हैं जिन्हें लोग बॉलीवुड में भी किंग खान के नाम से जानते हैं। आप देखेंगे शाहरुख खान के स्टाइल को फॉलो करते हैं उनके एक्टिंग के दीवाने उनकी एक्टिंग और उनकी डांसिंग को कॉपी करते हैं। डांस की बात हो रही तो आपको बता दें एक विदेशी ग्रुप है लड़कों का जो अक्सर सोशल मीडिया पर कोई ना कोई डांस वीडियो शेयर करते हैं। वह भी बॉलीवुड के गानों पर इस बार वह शाहरुख खान के फिल्म का गाना लेकर आए हैं और अपने डांस से लोगों का मनोरंजन कर रहे हैं।
नॉर्वेजियन डांस
नॉर्वेजियन डांस क्रू एक धमाकेदार डांस के साथ वापसी किए है। इस ग्रुप में लड़कों ने शाहरुख खान की फिल्म “मैं हूं ना” के गाने “तुमसे मिल के दिल का है जो हाल” गाने पर जबरदस्त डांस करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में देखेंगे लड़कों का जोश हाई लेवल का है और उनकी डांसिंग शाहरुख खान को कॉपी करते हुए जबरदस्त है। यह डांस क्रू अक्सर बॉलीवुड के गाने पर डांस करते हुए नजर आते हैं। इनके डांस वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल होते हैं। भारतीय आयोजन के डांस को खूब प्रसन्न करते हैं और उन्हें उनके डांस का इंतजार भी रहता है। ऐसे में यह लड़कों का ग्रुप एक जोशीले डांस के साथ वापसी किया है।
View this post on Instagram
सोशल मीडिया पर इनका वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। जिसे गुड टाइम्स फेसबुक के पेज पर शेयर किया गया है। इस डांस ग्रुप के डांस का एनर्जी और इनका शाहरुख को कॉपी करते हुए डांस सोशल मीडिया यूजर्स को खूब पसंद आ रहा है लोग इनके डांस की तारीफ जमकर कर रहे हैं।