कैब ड्राइवर को थप्पड़ पर थप्पड़ मारने वाली लड़की निकली झूठी, नया वीडियो आया सामने, क्या था मामला |

cabdr

कुछ दिनों पहले एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमे एक महिला द्वारा कैब ड्राइवर को थप्पड़ मारे गए थे, जिसमे सभी को यही लग रहा था, की ड्राइवर की गलती होगी। लेकिन अब इसका एक और नया वीडियो सामने आया है, जिसमे सब कुछ साफ दिखाई दे रहा है कि, गलती किसकी है। आइये देखते है यह पूरा मामला।

इस महिला ने सारी हदें पार करते हुए एक ड्राइवर को 20 थप्पड़ रोड पर मारे थे। उस समय इसके बचाव में कोई भी नहीं आया था। उसके साथ ही एक अन्य शख्स को भी युवती ने मारने का प्रयास किया था। उसको मरने के बाद कैब ड्राइवर का फोन भी तोड़ महिला द्वारा तोड़ दिया गया था। इस घटना की वीडियो काफी वायरल हुई थी और हर किसी ने इस महिला की खूब निंदा की थी। यह घटना का वीडियो 30 जुलाई का बताया जा रहा है।

क्या है पूरा मामला

30 जुलाई को लखनऊ के नहरिया चौराहा ट्रैफिक सिग्नल पर पुलिस ने एक कैब वाले को रोका था। जिसके बाद वहा पर एक महिला पहुंच गई। जो कि कैब ड्राइवर की जमकर पीटाई करने लगी। इस पर पुलिस वाले के रोकने पर इसका कारण पूछा गया तो उस महिला ने बताया की कैब ड्राइवर सही से गाड़ी नहीं चला रहा था। महिला का आरोप था कि ये कैब उसके नजदीक से निकालकर ले गया। इसके साथ ही वह तेजी से इसके ऊपर गाडी ला रहा था। गाड़ी उसे साइड से मारते हुए निकली।

युवती ने पुलिस को बताया कि तेज रफ्तार कैब से वो बाल-बाल बची है। लेकिन जब इसका नया वीडियो सामने आया तो यह साफ देखा जा सकता है कि इस तरह की घटना नहीं हुई है। वहीं ड्राइवर ने भी अपना पक्ष रखते हुए युवती पर साइड मिरर और फोन तोड़ने का आरोप लगाया था। पीड़ित ड्राइवर सआदल अली ने पुलिस को बताया था कि महिला ने उसके फोन के दो टुकड़े कर और फेक दिया था।

पुलिस ने महिला पर किया केस दर्ज

पुलिस द्वारा महिला केस दर्ज कर लिया गया है। महिला ने सड़क पर काफी देर तक हंगामा किया था, उसके बाद पुलिस इन दोनों को थाने ले गई थी। जहां पर महिला ने केस दर्ज करने से मना कर दिया था। वहीं इस घटना के कुछ दिनों बाद दूसरे वीडियो के आने पर पुलिस ने महिला पर ही केस दर्ज कर लिया है। जांच करते हुए पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को देखा। जिसके आधार पर इस पर केस दर्ज किया गया है।

watch video: 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top