कच्चा बादाम से स्टार बने भुबन का हुआ एक्सीडेंट..

Bhuban accident..

पश्चिम बंगाल में मूंगफली बेचने वाले भुबन वाड्यकर कच्चा बादाम गाना गाकर रातों-रात स्टार बन गए। वह कच्चा बादाम गाना मूंगफली बेचने के समय गाते थे और यही गाकर वह अपने मूंगफली को बेचा करते थे, लेकिन सोशल मीडिया पर जब उनका यह गाना आया तो सोशल मीडिया पर उनके गाने का ट्रेड चल दिया। आम लोगों से लेकर बड़े-बड़े सेलेब्स और यहां तक कि क्रिकेट जगत के दिक्कत भी उनके इस गाने पर रील्स बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर करने लगे। जिसके कारण भुबन एक स्टार बन गए।

उनके द्वारा गाए गए कच्चा बादाम गाने को अब रिमिक्स करके लोग गा भी रहे हैं और इस पर डांस भी कर रहे हैं। डांस के मामले में भी इसका एक सिगनेचर स्टेप बन चुका है, जो लोग फॉलो कर रहे हैं। यही नहीं भुबन ने हाल ही में एक म्यूजिक कंपनी के लिए कच्चा बादाम गाने का वीडियो सूट भी किया। जिसमें वह सूट बूट पहने नजर आए थे। उन्हें कई और कंपनियों ने और टीवी शो से ऑफर मिल रहे हैं।

उनकी जिंदगी अब पूरी तरीके से बदल रही है। इस समय भुव्बन को लेकर एक दूसरी ही चर्चा सोशल मीडिया पर हो रही है। दरअसल पश्चिम बंगाल के बीरभूम में उनका एक्सीडेंट हो गया है। जिसमें वह घायल हो गए हैं। इस हादसे के बाद उन्हें आनन-फानन में हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया। जहां उन्हें सीने में चोट लगने की बात सामने आई है और भुवन का एक्सीडेंट सोमवार को हुआ। भुबन ने हाल ही में एक कार खरीदी थी। यह एक्सीडेंट तब हुआ जब भुबन वह कार चलाना सीख रहे थे।

अभी उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। भुबन के फ्रेम का आलम यह है कि अब जब भी वह कहीं जाते हैं तो लोग उनके साथ सेल्फी लेना चाहते हैं। भुबन के गाने कच्चा बदाम ने उन्हें इतना मशहूर कर दिया कि उनकी एक्सीडेंट की खबर जंगल में आग की तरह फैल गई है और उनके चाहने वालों की उनकी काफी चिंता हो रही है। वह चाह रहे हैं कि वह जल्द से जल्द ठीक हो जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top