GK Questions: Parle-G के पैकेट पर G का मतलब क्या होता है? जानिए ऐसे ही रोचक सवालों के जवाब

parle g

सामान्य ज्ञान, एक ऐसा विषय जो असामान्य है। इसमें हर विषय का समावेश होता है चाहे हिंदी हो, विज्ञान हो, सामाजिक विज्ञान हो या देश दुनिया की वर्तमान स्थिति हो सब इसके अंदर शामिल हैं। सामान्य ज्ञान को पूरी तरह समझ पाना हर किसी के बस की बात नहीं होती। यह हर वक्त बढ़ता रहता है, बदलता रहता है और अपने अंदर नई नई चीजों को शामिल करता रहता है। यह एक ऐसा विषय है, जिसे हर प्रतियोगिता में पूछा जाता है।

अब आप यूपीएससी के सिविल सेवा परीक्षा को ही ले लीजिए। इसमें भी लिखित से लेकर साक्षात्कार तक हर जगह सामान्य ज्ञान का अपना ही महत्व है। अगर आप इन परीक्षाओं में पास होना चाहते हैं तो आपके पास सामान्य ज्ञान की अच्छी खासी जानकारी होनी चाहिए, नहीं तो आप चाह कर भी इन परीक्षाओं में कभी पास नहीं हो सकते। आपकी इन समस्याओं को दूर करने और आपकी मदद करने के लिए, हम हमेशा सामान्य ज्ञान से जुड़े कुछ प्रश्नों को लेकर आते हैं। चलिए देखते हैं आज की सूची में क्या है?

सवाल 1- मिर्च तीखी क्यों होती है?
जवाब- कैप्सिसिन नामक कंपाउंड के कारण।

सवाल 2- Calculator को हिंदी में क्या बोलते है?जवाब- कैलकुलेटर को हिंदी में गणक या परिकलक कहा जाता है।

सवाल 3- दुनिया में सबसे पहले लिपस्टिक का अविष्कार किसने किया?
जवाब- अरब वैज्ञानिक अबुलकोसिस ने सबसे पहले 9वीं ईसवी में ठोस लिपस्टिक का अविष्कार किया था।

सवाल 4- किस जंतु की आकृति पैर की चप्पल के समान होती है?
जवाब- पैरामीशियम।

सवाल- 5. Parle-G के पैकेट पर G का मतलब क्या होता है?
जवाब- पार्ले जी बिस्कुट में G के मलतब कई रहे हैं। जैसे पार्ले जी को 1980 के दशक तक Gluco कहा जाता था जिसका मतलब था ग्लूकोज, बाद में इसे G फॉर जीनियस भी कहा जाने लगा।

सवाल- 6. जापान पर परमाणु बम कब गिराया गया था?
जवाब- 1945।

सवाल- 7. पृथ्वी के केन्द्र में पाया जाने वाला चुम्बकीय पदार्थ कौन-सा है?
जवाब- निकेल।

सवाल- 8. मोर को भारत का राष्ट्रीय पक्षी कब घोषित किया गया?
जवाब- 26 जनवरी,1963।

सवाल- 9. दुनिया का सबसे बड़ा बरगद का पेड़ कहां है?
जवाब- दुनिया का सबसे बड़ा बरगद का पेड़ पश्चिम बंगाल के हावड़ा में हैं। इस पेड़ को ‘द ग्रेट बनियन ट्री’ के नाम से मशहूर है। ये विशालकाय बरगद का पेड़ 250 साल से भी ज्यादा पुराना है। यह भारत में कोलकाता के आचार्य जगदीश चंद्र बोस बॉटनिकल गार्डेन में है। इस पेड़ को 1787 में यहां स्थापित किया गया था।

सवाल- 10. चिप्स के पैकेट में कौन सी गैस भरी होती है?
जवाब- नाइट्रोजन गैस।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top