बॉडीबिल्डर और मिस्टर इंडिया रह चुके मनोज पाटिल ने की आत्महत्या की कोशिश, एक्टर साहिल खान पर उकसाने का आरोप

bb

बॉडीबिल्डर और मिस्टर इंडिया विनर रह चुके, मनोज पाटिल ने आत्महत्या करने की कोशिश की। इस आत्महत्या करने की कोशिश के पीछे ‘स्टाइल’ फेम एक्टर साहिल खान को बताया जाता है।
मनोज के मैनेजर ने बताया कि 15 सितंबर की रात 12:30 बजे के करीब मनोज को कूपर हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

इस घटना से कुछ समय पहले मनोज ने ओशिवारा पुलिस को एक पत्र लिखा था। जिसमें उन्होंने साहिल खान के खिलाफ F.I.R दर्ज करने की बात कही थी। इस पत्र में बॉडी बिल्डर और एक्टर साहिल खां पर डिफेम करने का आरोप लगाया था। इंस्टाग्राम हैंडल्स पर साहिल और मनोज एक दूसरे को अक्सर निशाना साधते हुए नजर आ जाते थे। मनोज इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया था। जिसमें उन्होंने साहिल खान के विषय में बातचीत की है। इस वीडियो में मनोज ने साहिल के अलावा एक और शख्स के बारे में बताते हुए कहा कि वह बार-बार मुझे बदनाम करने की कोशिश कर रहा है।

साहिल खान ने भी इंस्टाग्राम पर एक वीडियो बनाया जिसमें जिम में वर्कआउट करते हुए एक आदमी नजर आ रहा है। वह शख्स अपने कोच से शिकायत करता है। जिसके बाद कोच उसे एक इंजेक्शन देता है। यह इंजेक्शन बॉडी बिल्डिंग के लिए इस्तेमाल किया जाता है और इस वीडियो के कैप्शन पर लिखा है ‘मनोज स्टेरॉयडवाला’

मनोज पाटिल की मैनेजर परी नाज ने साहिल पर आरोप लगाते हुए कहा कि साहिल से परेशान हो जाने के कारण ही मनोज पाटिल ने आत्महत्या करने की कोशिश की। मनोज की मां ने इंडिया टुडे से बात करते हुए साहिल पर आरोप लगाते हुए कहा कि साहिल ने मनोज को मेंटली हैरस कर दिया है।
मनोज के सुसाइड की खबर बाहर आते ही महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के नेता सूरज सोनावडे ने कहा कि मनोज ने उनसे भी बातचीत की थी और उन्होंने मनोज को मदद करने का वादा भी किया था और राज ठाकरे से मुलाकात करवाने की भी बात की थी

साहिल पर लगे आरोपों की अभी पोस्टिंग बाकी है। वही साहिल की ओर से भी ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी किया गया है। जिसमें कहा गया है कि मैं भी इस मामले की सच्चाई और वजह पर बात करना चाहता हूं और इसके लिए मैं पूरे सबूत के साथ आप लोगों से बात करूंगा लीगल सिस्टम को अपना काम करने दीजिए। अगर इस मामले में कोई और दोषी निकलता है तो उसके खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top