नक्सलियों ने पुलिस मुखबिरी का आरोप लगाते हुए 2 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी और हत्या स्थल पर पर्चा भी छोड़ गए….

np

बिहार के जमुई जिले के चकाई क्षेत्र में बीती रात नक्सलियों ने दो लोगों को पुलिस मुखबिरी के आरोप में गोली मारकर हत्या कर दी। मरने वालों का नाम चौपाई हेंब्रोम और अर्जुन हेंब्रोम है। इस घटना के बाद बिहार के जमुई और झारखंड के गिरिडीह जिले की पुलिस जांच में लगी हुई है।

बिहार झारखंड की सीमा पर नक्सली सक्रिय रहते हैं। इस सीमा पर मलतू दा और पिंटू दा के दो गुट सक्रिय हैं और इन दोनों हत्या का शक इन्हीं दोनों पर जा रहा है। वही जानकारी की मानें तो नक्सलियों के दस्ते ने चकाई थाना क्षेत्र के बाराटांड गांव में धावा बोला और इन दोनों की गोली मार हत्या कर दी। घटनास्थल पर एक पर्चा भी छोड़ा। चकाई थाना क्षेत्र के प्रभारी राजीव तिवारी ने इस घटना की जानकारी दी और बताया कि पुलिस मामले की कार्रवाई और छानबीन कर रही है।

घटनास्थल जंगली क्षेत्र होने के कारण पुलिस अभी तक यहां नहीं पहुंच पा रही है। जिसके कारण उन्हें कार्यवाही और छानबीन में काफी दिक्कतें आ रही हैं। बिना घटनास्थल के जांच किए बिना कोई जानकारी नहीं मिल पा रही हैं।

उन क्षेत्रों में नक्सली इतने ज्यादा सक्रिय हैं कि वहां जाने के लिए भी पुलिस को इसके लिए पूरे प्रतिबंध और योजना बनाने की जरूरत पड़ेगी। पुलिस इस क्षेत्र में जाने के लिए अभी पूरी तरह से तैयार नहीं हो पा रही है। जिसके कारण इस मामले की छानबीन में काफी दिक्कतें आ रही हैं।

इससे एक बात तो साफ जाहिर है कि हमारी प्रशासन से ज्यादा ताकतवर यह नक्सलवादी हैं। जिनके क्षेत्र में पुलिस भी जाने में अभी योजना बनाने की बात कर रही है। इस विषय में आपको क्या कहना है। कमेंट सेक्सन में बताएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top