‘मन की बात’ में पीएम मोदी ने तंजानियाई भाई-बहनों का किया जिक्र और कहा..

PM Modi talks Tanzanian in 'Mann Ki Baat'

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 27 फरवरी को मन की बात कार्यक्रम के जरिए देशवासियों को संबोधित किया। इस मौके पर उन्होंने सोशल मीडिया स्टार तंजानिया के भाई-बहन किली पॉल और नीमा पॉल का भी जिक्र किया।

पीएम मोदी ने किया भाई बहनों की सराहना-

पीएम मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में भारतीय संस्कृति और अपनी धरोहर पर चर्चा करते हुए कहा कि मैं आज आपको दो ऐसे लोगों से मिलाना चाहता हूं। जिन्होंने सोशल मीडिया पर अपना प्रभाव छोड़ा है।पीएम मोदी ने कहा कि सोशल मीडिया पर तंजानिया के भाई बहन किली पॉल और नीमा पाॅल बहुत चर्चा में है। जिनका नाम आपने जरूर सुना होगा। इनके अंदर भारतीय संगीत को लेकर एक जुनून है, एक दीवानगी है और इसी वजह से वह काफी लोकप्रिय भी हैं।

उनकी चर्चा करते हुए पीएम मोदी ने आगे कहा कि लिप्सिंग के उनके तरीके से पता चलता है कि इसके लिए वह कितना मेहनत करते हैं। हाल ही में गणतंत्र दिवस पर हमारा राष्ट्रीय गान ‘जन गण मन’ गाते हुए, उनका एक वीडियो वायरल हुआ था। कुछ दिन पहले उन्होंने लता दीदी के गाने पर उनको भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। पीएम मोदी ने दोनों भाई बहनों के अद्भुत क्रिएटिविटी के लिए जमकर सराहना की।

भारतीय दूतावास ने किया सम्मानित-

कुछ दिन पहले भारतीय दूतावास ने तंजानिया के भाई-बहन को सम्मानित किया था। यही पीएम मोदी ने भी कहा कि अगर तंजानिया में किली और नीमा भारत के गीतों को इस प्रकार से लिप्सिंग कर रहे हैं तो क्या हमारे देश में देश के कई भाषाओं में कई प्रकार के गीत हैं, क्या गुजराती बच्चे तमिल गीत पर वीडियो बना सकते हैं। केरल के बच्चे असमिया गीत पर कन्नड़ के बच्चे जम्मू कश्मीर के गीतों का वीडियो बनाएं। क्या हम ऐसा माहौल बना सकते हैं, जिसमें एक भारत श्रेष्ठ भारत का अनुभव कर सकें??

इतना ही नहीं पीएम मोदी ने आगे कहा हम आजादी के अमृत महोत्सव को एक नए तरीके से बना सकते हैं। जिसमें नौजवानों का आह्वान करते हुए उन्होंने कहा- जो भारतीय भाषाओं के प्रसिद्ध गीत हैं, उनके अपने तरीके से वीडियो बनाएं, जो बहुत पॉपुलर हो जाएंगे। आप इससे देश की विविधताओं का नई पीढ़ी से परिचय करा पाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top