यह महिला पिछले 40 सालों से नहीं सोई 1 मिनट भी… डॉक्टरों को भी हुआ आश्चर्य….

नहीं सोई

चीन से बड़ा ही अजीबोगरीब मामला सामने आया है। जिसे सुनने के बाद लोग काफी हैरान है। चीन की एक महिला जिनका नाम ली ज्हानयिंग है। वह 40 सालों से सोए नहीं है। इतने सालों से ना सोना ही इस मामले को सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना देता है और लोगों को यकीन ही नहीं हो रहा है। ऐसा कैसे संभव है कि कोई इंसान पिछले 40 साल से सोया ही न हो। 40 साल से कोई सोए नहीं यह काफी हैरान करने वाली बात है। ली ज्हानयिंग 6 साल की थी तब उन्हें नींद आती थी, मगर उसके बाद ली नहीं सोई। डॉक्टरों से जब वह इलाज करवाने गई तो डॉक्टर भी काफी हैरान थे।

ली के पति लियू सुओक्विन ने ही बताया कि उनकी पत्नी सोती नहीं है। जिसकी वजह से वह अपने गांव में भी फेमस है।

लिख के आगे नींद की गोली भी बेकार
पति ने बताया कि वह शादी के समय से ही देखते आ रहे हैं कि वह सोती ही नहीं है। ली समय बिताने के लिए रात में भी घर का काम करती है। जब उनके पति को नींद न लगने की बात पता चली तो उन्होंने नींद की गोलियां भी दी। लेकिन वह भी बेअसर रही। ली इस समस्या को लेकर कई बार डॉक्टर से मिली है लेकिन कोई फर्क नहीं पड़ता है। लेकिन इस बार उन्हें बीजिंग के अस्पताल में चेकअप करवाया तब जाकर इस समस्या से पर्दा उठा डॉक्टरों ने 48 घंटे तक अस्पताल में मॉनिटर के लिए रखा।

डॉक्टर ने इस समस्या से उठाया पर्दा
डॉक्टरों की टीम ने 48 घंटे माॅनिटर करके बताया कि ली भी सोती है। मगर वह आम लोगों के जैसे नहीं सोती हैं। उनकी नींद बहुत ही ज्यादा हल्की होती है। वे आंखें बंद करके नहीं बल्कि आंखें खोल कर सकती हो और इस दौरान उनका दिमाग और शरीर का कोई हिस्सा नींद में चला जाता है, लेकिन ली नींद में ही बोलती चलती हैं।

डॉक्टरों ने बताया कि जब पति से बात कर रही थी, तब उनकी आंखों की पुतलियां सिकुड़ गई थी। उस वक्त ली सो रही थी। डॉक्टरों ने कहा कि ली पूरे दिन में 10 मिनट से ज्यादा आंखें बंद नहीं करती है, इसलिए यह दावा उनका सही है कि वह 40 साल से नहीं सोई। लेकिन वैज्ञानिक तौर पर‌ ली का दिमाग और शरीर उसी स्थिति में चला जाता हैं जिस स्थिति में ‌हर इंसान का हो जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top